सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण

#परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : सिविल सर्जन डॉ. अशेष कुमार ने शनिवार को सामुदायिक
स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। भवन के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन
को भवन निर्माण में काफी अनियमितता मिली, इसको प्रतिवेदित करने की बात
कही। सिविल सर्जन ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य भवन के निर्माण के साथ
ही जर्जर होने की शिकायत विभाग को मिली है, जिसका निरीक्षण किया जा रहा
है। प्रथम दृष्ट्या जो सामने आया है उससे प्रतीत होता है कि निर्माण में
काफी अनियमितता हुई है। भवन के छत पर लकड़ी और जूते से कुरेदने पर गड्ढा
हो जाना, छत पर भिन्न-भिन्न प्रकार
के पौधों का उग आना, छत से सिंकेज होकर कमरों में पानी टपकना, दीवारों
को पानी से रिस जाना इत्यादि भवन को काफी नुकसान पहुंचा रहा है