तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के परौना व मंझोपुर गंडक नहर के बीच में बनाये गये चचरी के पुल से गिरकर एक तीन वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई है। इस सम्बंध में मृतिका के पिता परौना गांव निवासी मुकेश महतो ने तरैया थाने में एक यूडी केस दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि मेरी तीन वर्षीय पुत्री आराध्या कुमारी नहर में बनाये गये चचरी के पुल से जा रही थी उसी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे पानी में गिर गई। नहर में ज्यादा पानी होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर आगें की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को उसके अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया।