घोषणा : राजद ने सारण स्थानीय निकाय से सुधांशु रंजन समेत 21 प्रत्याशियों की नामों का जारी किया सूची

छपरा । राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के परामर्श से स्थानीय निकाय चुनाव में राजद समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जारी की गई पहली सूची में एक कई सीटों पर प्रत्याशी का नाम जारी कर दिया गया है इसमें वामदल से एक सीट पर भी नाम जारी किया गया है।जारी की गई सूची में पटना से कार्तिकेय कुमार, भोजपुर बक्सर से अनिल सम्राट, गया से रिंकू यादव, नालंदा से वीर मनी कुमार उर्फ बीरन यादव रोहतास से कृष्ण सिंह औरंगाबाद से अनुज सिंह, सारण से, सुधांशु रंजन पांडे, सिवान से विनोद जायसवाल , दरभंगा से उदय शंकर यादव, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार रोशन उर्फ बबलू,पश्चिमी चंपारण से सौरभ कुमार, मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह, वैशाली से सुबोध राय, सीतामढ़ी से कल्लू सिरहर मुंगेर जमुई लखीसराय अजय सिंह, कटिहार से कुंदन कुमार, सहरसा मधेपुरा से अजय सिंह, मधुबनी से मेराज आलम, गोपालगंज दिलीप सिंह, बेगूसराय मनोहर यादव और भागलपुर से सीपीआई पार्टी से संजय यादव का नाम सूची में शामिल किया है ।