गड़खा(सारन)। प्रखंड में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।लोगों में काफी दहशत बढ़ गई है।चिन्ता भी बढ़ने लगी हैं। पिरौना पंचायत के मध्य विद्यालय चैनपुर भैसमरा कवारटाइन सेंटर और गरखा के जेएम हाई स्कूल,रायपुरा क्वारेंसेंटर पर रह रहे 2 प्रवासी मजदूरों के पॉजिटिव रिपोर्ट आई, दोनो की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रहीं हैं।दोनो जगह रहे रहे साथी प्रवासियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।हाई स्कूल रायपुरा से 35 और भैसमरा से 21 लोगों की सैंपल जांच हेतु भेजी गई। इससे पूर्व फेरूसा पंचायत के पॉजिटिव मरीज आने के बाद पहले ही सील कर दी गई है। अंचलाधिकारी मो इस्माइल ने बताया कि पदाधिकारियों से पत्र आने के बाद पिरौना पंचायत के पिरौना भैसमरा फतनपुर मटखौवा,बरबकपुर,सर्वादिह एवं गड़खा पंचायत के गड़खा बीबीपुर हकमा टोला हसनपुरा समेत अन्य गांवों को सील किया जाएगा।वही गड़खा में आए मजदूरों प्रवासी की ग्रामीणों द्वारा परिजनों की भी ब्लड सैंपल जांच करने की मांग की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि परिजन भी उससे मिल चुके हैं।इसलिए स्वजनों सभी का जांच करते हुए पूरे पंचायतों को सील किया जाना चाहिए।