मांझी(सारण)। मांझी छपरा मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम मझनपुरा गांव के समीप बोलेरो की ठोकर लगने से एक बृद्ध ब्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। बाद में इलाज के लिए छपरा ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मृतक चंद्रिका ठाकुर 70 वर्ष मझनपुरा गांव के निवासी बताया जाता हैं। मांझी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया है। मृतक लगभग दस वर्ष झारखंड के गुमला में सिंचाई विभाग से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी के अलावा उनको तीन पुत्र हैं। तथा तीनो पुत्रों की शादी हो चुकी हैं।