ग्रॆपॅलिग खेल अब स्कूली खेलों में हुआ शामिल, खिलाड़ियों में उत्साह

🔮ग्रॆपॅलिग खेल का निरंतर विकास खिलाड़ियों के भविष्य को निखारने में निश्चित तौर पर बेहतरीन आयाम साबित होगा। ग्रेपलिंग खेल के स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में शामिल होते ही खिलाड़ियों व समस्त ग्रेपलिंग अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।बिहार ग्रॆपॅलिग एसोसिएशन के महासचिव सुबोध कुमार यादव ने बताया कि ग्रॆपॅलिग खेल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेंम में पिछले वर्ष ही शामिल हुआ था। जिसमे बिहार के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों की टीम ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनीष तिवारी उर्फ प्रियेश के नेतृत्व में हिस्सा लेकर कुल 06 पदक प्राप्त कर बिहार के लिए ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया था।
बिहार ग्रॆपॅलिग के महासचिव ने
खिलाड़ियों व फेडरेशन के अधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि स्कूली खेलों में इस खेल को वर्तमान सत्र 2019-20 में शामिल होने से बेहतरीन ग्रॆपॅलिग धुरंधर उभर कर सामने आएंगे।
ग्रॆपॅलिग खेल के अंतरराष्ट्रीय रेफरी व सीवान जिला ग्रॆपॅलिग संघ के महासचिव मनीष तिवारी
ने हर्ष व्यक्त करते हुए जानकारी दी की भारतीय ग्रॆपॅलिग संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश भाई एवं महासचिव शिवकुमार पांचाल के सद प्रयास से ग्रॆपॅलिग खेल को स्कूल गेम्स फडरेशन ऑफ इंडिया मे शामिल किया गया है ।अब ग्रॆपॅलिग खेल को भारत सरकार द्वारा भी आयोजित किया जाएगा । वही बिहार ग्रॆपॅलिग संघ के अध्यक्ष अभय कुमार व महासचिव सुबोध कुमार यादव
ने बताया की स्कुल गेम्स के अन्तर्गत अन्डर 18 के सभी ग्रॆपॅलिग खिलाड़ी भारत सरकार के द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप मे हिस्सा ले सकेगे ।इसमे पदक विजेता खिलाड़ी को सरकारी सुविधाओं भी मिलेगी ।जिससे खिलाड़ी अपने प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर पायेगे।
मनीष तिवारी ने बताया कि SGFI की इस वर्ष का चैम्पियनशिप हरियाणा के रोहतक मे नवम्बर माह मे आयोजित होगा ।जिसमें बिहार ग्रॆपॅलिग टीम के स्कूली छात्र एवं छात्राएँ हिस्सा लेंगे ।

•••••••••
रिपोर्ट : नवीन सिंह परमार
By – परमार मीडिया