मढ़ौरा(सारण)। बाबा साहेब एक व्यक्ति नहीं एक विचार का नाम है l उन्होंने आजीवन सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष किया l जब जब सामाजिक असंतुलन समाज मे बनता है तब तब ऐसे महापुरुष जन्म लेते है ताकि सामाजिक संतुलन कायम हो सके l उपयुक्त बाते स्थानीय विधायक जितेंद्र राय ने मढ़ौरा स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब की जयंती समारोह में कही l वही अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि यह जयंती समारोह तभी सफल होगा जब हम सभी बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करेंगे lक्योकि बाबा साहेब आजीवन दलित तथा समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो के लिए संघर्ष करते रहे l बाबा साहेब ने कहा था शिक्षित बनो उसके बाद सामाजिक नियमो को अपने बुद्धि के तर्क की कसौटी पर तौले अगर वह गलत है तो उसके सुधार का प्रयास करो l सामाजिक विषमता में आज भी बाबा साहेब के विचार प्रासंगिक है l कार्यक्रम की शुरुआत में आगंतुक अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद स्थानीय विधायक जितेंद्र राय तथा अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से केक काटकर बाबा साहेब की जन्मोत्सव की शुरुआत की l इस अवसर पर मुख्य पार्षद ललन राय ब्रजकिशोर सिंह उर्फ किशोर जी गामा सिंह विष्णु गुप्ता उपेंद्र माझी लालबाबु गिरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे l
वहीं प्रखंड क्षेत्र के रामचक में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई।गुरुवार को रामचक अंबेडकर पुस्तकालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक जितेंद कुमार राय ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें जयंती पर नमन किया और अपने विचार रखे।