सारण :हवन व महाआरती के साथ दशमहाविद्या व दशमहाभैरव महायज्ञ का हुआ ध्वजापूजन
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट

डोरीगंज-:
“”””””””””
महायज्ञो मे कठिन साधना व पवित्रता से परिपूर्ण बारहदिवसीय दशमहाविद्या व दशमहाभैरव महायज्ञ को ले शहर के छोटका ब्रम्हपुर सतघरवा के सामने गंगा नदी के गर्भगृह स्थित लंगेश्वरी बाबा के समीप अयोध्या व वाराणसी से पधारे संत व आचार्यो के द्वारा हवन आरती व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुक्रवार को ध्वजापूजन कर इस महानुष्ठान का शुभारंभ किया गया
इस महायज्ञ कमिटी के आयोजक रामजन्म राय त्रिलोकी राय व लक्षमण राय आदि ने बताया कि इस महायज्ञ को ले गंगा के गर्भगृह स्थित लंगेश्वरी बाबा के समीप आगामी 25 अप्रैल से दशमहाशक्ति की अधिष्ठात्री देवी मूर्तियो तथा दश महाभैरव के विभिन्न स्वरूपो के देव मूर्तियो के निर्माण का कार्य कोलकता से आमंत्रित मूर्तिकारो के द्वारा प्रारंभ कर दिया जाएगा वही इसके 5 दिन बाद 30 अप्रैल से विशाल भव्य यज्ञशाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा आयोजको के मुताबिक इस महानुष्ठान का आयोजन कौड़ी कामख्या कालीपीठ सिद्ध संत शिवरंजन स्वामी के नेतृत्व मे किया जा रहा है जिसकी कलश यात्रा 2 जून को होगी और 3 जून से बारहदिवसीय इस महायज्ञ का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा जिसकी पूर्णाहुति 13 जून को होगी आयोजको ने बताया कि यह महानुष्ठान अयोध्या व वाराणसी के प्रख्यात आचार्यो व पंडितो की देखरेख मे विश्व कल्याण व शांति के निमित्त कराया जा रहा है ।




Recent Comments