
छपरा: वैशाली में आयोजित माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की जनसभा अभूतपूर्व रही।
छपरावासियों और जिला कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के प्रति अगाध प्रेम और स्नेह देखना काफी सुखद रहा।
इस कार्यक्रम को व्यापक बनाने मे जिसप्रकार से छपरा के कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है.जिला भाजपा के प्रत्येक सदस्य का योगदान CAA समर्थन रैली मे काफी अभूतपूर्व रहा.विधायक ने कहा की विपक्ष के द्वारा फैलाये गए भ्रम को एक एक करके माननीय गृहमंत्री ने दूर कर दिया.भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है,जिला भाजपा के कार्यकर्ताओ को ऐसे ही अपना मनोबल ऊंचा रखने की आवश्यकता है ताकी भाजपा नित्य नए आयाम स्थापित करें.विधायक ने प्रखंड से लेकर जिला के प्रत्येक कार्यकर्त्ता को रैली मे महत्वपूर्ण योगदान हेतु आभार प्रकट किया.




Recent Comments