मांझी(सारण)। गुल्लक के पैसे से अपनी मां का दाह संस्कार करने वाली चार बहनों की सहायता के लिए विभिन्न संगठनों के लोग आगे आने लगे हैं। लॉक डाउन के के चलते सूरत में फंसे पिता राजबलम महतो के पहुंचने के बाद अब कल से शुरू होगी मृतक राजमुनि देवी के श्राद्ध संस्कार की प्रक्रिया। मंगलवार को फतेहपुर गांव पहुंचकर जिला जदयू महिला मोर्चा की अध्यक्षा माधवी सिंह ने बच्चियों के साहस की प्रशंसा की। उन्होंने मुखाग्नि करने वाली पुत्री नेहा की शिक्षा दीक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा की। उन्होंने बच्चियों को तत्काल 51 सौ रुपये नकद प्रदान किया तथा श्राद्ध संस्कार के लिए राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मौके पर जदयू नेत्री नीतू सिंह सुनील सिंह अरविंद सिंह ओम प्रकाश गुप्ता कृष्णा सिंह पहलवान राहुल कुमार आदि मौजूद थे।