गाय की बछिया चुराने वाला चोर हुआ फरार

परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा.एमएच नगर थाना के हसनपुरा निवासी बाजीगर नट ने जलालपुर निवासी मुस्लिम मियां के घर से विगत एक जनवरी को गाय की बछड़े की चोरी कर ली. उसके बाद पशु तस्कर के हाथ छह हजार रुपये में बेच दिया. मवेशी तस्कर ने पिकअप गाड़ी में लाद कर पशु तस्कर मवेशी को लेकर ताजपुर बसई की चला गया. उस राशि में से चालक को दो हजार रुपये दिया. मवेशी चोर को चोरी करते समय उसका टार्च मुस्लिम मियां के घर पर गिर गया था. जिससे चोर की पहचान हो गयी. अपितु गांव के कुछ गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक कर ग्रामीणों ने मवेशी चोर पर जुर्माना लगाया कि बछिया के बदले बछिया खरीद कर देना है. अगर बछिया नहीं दिया तो 30 हजार जुर्माना देना है. लेकिन इसके पहले ही चोर रविवार की सुबह घर से फरार हो गया.
————–