दिघवारा।क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत के शीतलपुर बजार निवासी मो शहजाद का 10 वर्षीय पुत्र रेहान का गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेहान आज शाम चार बजे से घर से गायब था काफी खोज बीन किया गया और अंततः रात्रि साढे आठ बजे उसी के (मृतक) के दलान मे सोफा के नीचे उसका शव बरामद हुआ।मृतक के परिजनों के अनुसार पांच दिन पूर्व उनके मोबाइल पर फिरौती के लिए पांच लाख रुपये की मांग की गई थी जिसकी सुचना थाने को भी दिया गया था ।घटना के बाद लोगों ने छपरा पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है ।घटना स्थल पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दल बल के साथ पहुंचकर जाम हटवाया।