●सीएम ,डीएम , सीओ से अनियमितता की शिकायत


भेल्दी।अमनौर प्रखंड के रायपुरा पंचायत के बाढ़ पीड़ितों को राशि नहीं मिलने से मुखिया वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्यों ने,मुख्यमंत्री और डीएम और सीओ को आवेदन दिया। जिसमें कहा कि मुखिया उप मुखिया वार्ड पंच एवं पंचायत सचिव के अनुश्रवण समिति का गठन कर हस्ताक्षर करके आम जनता द्वारा दिया गया आवेदन को अंचला अधिकारी के पास जमा किया गया।उसकी छाया प्रति हम लोगों के पास है। लेकिन अभी तक दिए गए आवेदन से एक भी लोगों का भुगतान नहीं हुआ और हमारे ही पंचायत के बीडीसी भाग 25 द्वारा अन्य लोगों का फॉर्म जमा था जो बगैर अनुश्रवण समिति का गठन किए भुगतान धड़ल्ले से हो रहा है। मामले की जांच कर बाढ़ पीड़ितों की राशि दी जाए एवं कार्रवाई की जाए। मुखिया आरती देवी,वार्ड समता देवी शीला देवी सुनैना देवी राजेंद्र शाह प्रभावती कुँअर सुनीता देवी रीना देवी अनीता देवी देव कुमार देवी श्याम बाबू राम ज्ञानती देवी उपेंद्र राम ताज महम्मद अंसारी जीत लाल शाह कैशल्या देवी आदि ने हस्ताक्षर किए। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीसी इंद्रजीत पटेल ने कहा कि जो बाढ़ पीड़ित के उनको उनका हक दिलाने का काम किया जा रहा है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है।