गरखा विधानसभा के सदर प्रखण्ड से भाजपा के महाजनसमपर्क अभियान की हुई शुरुआत-:

डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
भाजपा के देशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान के तहत गरखा विधानसभा के सदर प्रखण्ड भाग एक मे भी इस अभियान की शुरुआत की गयी ।
भाजपा के पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी के नेतृत्व मे इस अभियान की शुरुआत प्रखण्ड के डुमरी एवं भैरोपुर निजामत पंचायत से की गयी जिसमे घर घर जाकर लोगो को केन्द्र सरकार के योजनाओं के विषय मे लोगों को जानकारी दी गयी ।
पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने बताया की इस अभियान के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के विषय मे लोगों को अवगत कराया जाएगा ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सदर प्रखण्ड भाग एक के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह , पुर्व अध्यक्ष अरविन्द सिंह , डॉ संतोष सिंह , दिनेश सिंह राजन , शत्रुघ्न पाण्डेय , मुन्ना साह , सत्यनारायण सिंह , नागेन्द्र सिंह , बालेश्वर चौधरी , मनोज सिंह , हरेश सिंह , राधेश्याम चौरसिया सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।