शिक्षा मे गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण


डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
गरखा प्रखण्ड के राजकीय मध्य विधालय धनौरा मे शिक्षा के क्षेत्र मे गुणात्मक सुधार के लिए पश्चिम बंगाल के ओरविन्दो सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा मे शुन्य निवेश नवाचार कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे संकुल के 76 शिक्षकों को प्रशिक्षक हरीश शर्मा के द्वारा प्रशिक्षित किया गया जिसमे सरकारी विधालयों के बच्चों को सरलता से पढ़ाने हेतु 11 बिंदुओं पर सविस्तार से चर्चा की गयी ।
1- बाल संसद 2- खेल खेल मे शिक्षा 3- कला शिक्षा सर्वांगीण विकास 4- अभिनव शिक्षण तकनीक 5- दैनिक बाल अखबार 6- भविष्य सृजन 7- चित्रकथा के माध्यम से शिक्षण 8- सरल अंग्रेजी अधिगम 9- सामुदायिक सहभागिता 10- संप्रत्यय मानचित्र एवं 11- छात्र प्रोफाइल जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से संकुल संचालक रामाशंकर साह , समन्वयक हरेन्द्र कुमार सिंह , प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह , धर्मेन्द्र सिंह , रितेश कुमार , सौरभ कुमार , अर्जुन अरविन्द , सतेन्द्र राय , उमेश सिंह , दिनेश प्रसाद , रत्नावती कुमारी , सुनिता कुमारी , संजु कुमारी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे ।