सिवान। सराय थाना क्षेत्र के चांप टोला टेघड़ा गांव में 13 अप्रैल की देर शाम दरवाजे पर ट्रक खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसमें एक पक्ष से रमेश कुमार, बुचून साह, चंदन साह, नेहा कुमारी एवं मनीष साह घायल हुए थे। हालांकि बुचून साह की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं स्वजन उसे इलाज के लिए गोरखुपर लेकर चले गए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। जबकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीसरा नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायल बुचुन साह का इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं इस मामले में फरार छठू साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।