
खैरा में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार की मौत,आक्रोशितों ने आगजनी कर रोड किया जाम
#संजय कुमार पांडे/छपरा : छपरा मशरक मुख्यपथ पर खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक पर करीब 10 :30 बजे सुबह एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक 55 वर्षीय साइकिल सवार को ठोकर मारने के बाद पान की दुकान पर अपनी बाइक खड़ा करके पान खा रहे एक व्यक्ति के बाइक को भी कुचल दिया।बाइक सवार को चोट नही लगी क्योकि ओ अपने बाइक पर नही था।साइकिल सवार व्यक्ति मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंगरा गाँव निवासी 55 वर्षीय अली हुसैन का पुत्र मैनुदिन बताया जाता है।जिसके दोनों पैरों को ट्रक ने कुचल दिया है। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।गुस्साए लोगों ने टायर जला कर सड़क को जाम कर दिया।खैरा थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिए तथा लोगो को समझा बुझा कर सड़क जाम को हटवाए।करीब 3 घण्टे तक रोड जाम के चलते आवागमन अवरुद्ध रहा।
जाम से निपटने के लिए कई थानों की पुलिस जुटी
जाम की स्थिति को बिगड़ते देख कर खैरा थाना प्रभारी ने अपने वरीय पदाधिकारियों को सूचना की और जल्द ही खैरा का कृष्णा चौक पुलिस छावनी में तब्दील होते हुए दिखी। हेड क्वार्टर सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना, गारखा थाना प्रभारी अशोक कुमार, एवं नगरा ओ पी प्रभारी आर एस राय तथा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। साथ ही दंगा नियंत्रण वाहन के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गए। जाम स्थल पर दो गुटों में झगड़े भी हुए जिसका मुख्य कारण यह हुआ कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक पार्ट 2 की परीक्षा आयोजित की जा रही है जाम के चलते कुछ परीक्षार्थी जाम में फंस गए थे और उनकी परीक्षा छूटने के कगार पर चली गई थी इसी कारण कुछ लोग यह पहल कर रहे थे की जाम को हटा दिया जाए तथा परीक्षार्थियों को जाने दिया जाए ताकि इन लोगों की परीक्षा हो सके लेकिन कुछ लोग इस पक्ष में थे कि किसी कीमत पर जाम को नहीं हटाया जाएगा। इसी में बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने ईट पत्थर भी चला दिए लेकिन इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इस वावत खैरा थाना अध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को जप्त कर लिया गया है तथा थाने में खड़ा किया गया है मृतक के परिजनों के तरफ से आवेदन प्राप्त होते हैं प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
बताते चले कि घटनास्थल पर नगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास एवं अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार दोनों पहुंचे और सड़क दुर्घटना में मिलने वाला लाभ को परिजनों मृतक के गृह प्रखंड से दिलवाने को बोले।




Recent Comments