• फकुली ने पोखरेरा को हराकर कप पर किया कब्जा
  • मैन आफ द मैच फकुली टीम के बिट्टू को मिला
  • इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा व पोखरेरा के पूर्व और वर्तमान मुखिया प्रतिनिधियों ने खेल की शुरुआत कराई

तरैंयाँ ( सारण ) :- तरैंयाँ प्रखंड के पोखरा में लाईब्रेरी के खेल मैदान में यंग पोखरेरा प्रिमियर लीग के बैनर तले T-20 मिनी क्रिकेट टुर्नामेन्ट का फाईनल मैच पोखरेरा बनाम फकुली के बीच खेला गया । खेल के दौरान टास जीतकर फकुली ने बल्लेबाजी करते हूई 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर 94 रनों का लक्ष्य खङा किया । वहीं जवाबी पारी खेलते हुये पोखरा की टीम 69 रनों पर आल आऊट हो गई और 25 रनों से फकुली की टीम ने कप पर कब्जा जमा लिया । वहीं के प्रारम्भ में हीं मुख्य अतिथि रहे इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा और पूर्व मुखिया वीर बहादुर राय ने संयूक्त रुप से फिता काटकर खेल की शुरुआत करवाई । वहीं खिलाड़ीयों और आयोजकों के हौसलाआफजाई के लिये मुखिया संगम बाबा ने 5 हजार रुपये नगद दिये । वहीं दर्शकों व खिलाड़ीयों को सम्बोधित करते हुये इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने कहा की खेल में हार-जीत तो होती रहती है सबसे बङी बात है की खेल समाज को एक सुत्र में जोङता है और समाज में भाईचारा बढता है । वहीं विजेता टीम व उपविजेता टीम के कप्तान को मुखिया संगम बाबा ने कप देकर सम्मानित किया । मैन आफ द मैच विजेता टीम के बिट्टू को दिया गया । आयोजक संजय सिंह सेंगर, शमशेर अली, युवराज सिंह, अम्पायर राजा खान अफरोज आलम और कमेन्टेटर सुनील राय के साथ-साथ हजारों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे ।