
परिजनों को मिले 04-04 लाख की सहायता राशि
#रजनीश पांडेय/इसुआपुर(सारण) । पिछले दिनों पानी में डूब कर मरे लोगों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार को प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपए के चेक दिए गए । जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में सीओ अजय कुमार ठाकुर ने शामपुर गांव के मृतक शाहिल कुमार के पिता सरोज कुमार, अचितपुर गांव के मृतक प्रकाश साह की पत्नी मीरा देवी , केरवा के मृतक विवेक कुमार के पिता विजय कुमार राय तथा जयथर के मृतक गौतम राम की विधवा सुशीला देवी को चेक दिया । चेक मिलने पर परिजनों के आंसू छलकने लगे । जिन्हें जदयू नेता ने सांत्वना दिया तथा उनका ढांढस बंधाया ।




Recent Comments