सिवान : मैरवा से इंटर का  छात्र हुआ गायब
न्यूज़ इनपुट – परवेज़ अख्तर, सिवान 
मैरवा: मैरवा नगर के नई बाजार मुहल्ले से एक छात्र पढाई करने के लिए सीवान ट्रेन से  जाने के बाद से  गायब हो गया है. वह दिनेश पटवा का पुत्र नीरज पटवा है. वह सीवान के  रामनगर में एक सप्ताह पूर्व में रूम लेकर इंटर की परीक्षा का तैयारी कर रहा था. जो सीवान जाने के दौरान अपने दोस्तों से बात किया. मगर देर रात तक सीवान अपने कमरे में नही पहुँचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गयी. नीरज की माँ जब रात में फोन कर अपने पुत्र की हाल लेने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद बता रहा था. उसके बाद परिजनों की बेचैनी बढ़ गयी. उसके बाद उन्होंने सभी जगह उसकी तलाश करना शुरू कर दिया.
नीरज पटवा शनिवार को मौर्या ट्रेन से  सीवान अपने रुम पर जाने के लिए घर से निकला था. लेकिन उसके गायब होने की सूचना मिलने पर आस पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है. परिजनों ने हाजीपुर से लेकर गोरखपुर तक सभी जगह पता किये. लेकिन उसका कही सुराग नही मिल रहा है. परिजनों को चिंता सता रही है कि मेरे पुत्र का तो किसी ने अपहरण तो नही कर लिया है.जिसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. वही नीरज पटवा के पिता दिनेश पटवा ने मैरवा थाना में आवेंदन देकर अपने पुत्र को खोज बिन करने की गुहार लगाई है.