छपरा। कोरोना काल से पिछले 6 माह से खेल मैदान से अलग थलग पड़े खेल , खिलाड़ियों को लेकर बिहार हैंडबॉल संघ की बैठक गूगल मीट पर हुई । बैठक की अध्यक्षता बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार ने की । बैठक का संचालन करते हुए संघ के सचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने सभी जिला सचिव एवं प्रशिक्षकों से खिलाड़ियों के फिटनेश को लेकर कराए जा रहे होम वर्कआउट का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष सह तकनीकी संयोजक त्रिपुरारी प्रसाद जिला सचिव सारण संजय कुमार सिंह , सिवान संजय पाठक , शेखपुरा गोपाल जी , बक्सर कमल जी के अलावे बेगूसराय , दरभंगा , आरा , नवादा , मधेपुरा , पटना , भागलपुर , वैशाली , पूर्णिया, मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिला सचिवों ने कोरोना संक्रमण लॉक डाउन , बाढ़ एवं स्कूलों के लगातार बन्दी के बावजूद खिलाड़ियों द्वारा अपने घर पर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत फिटनेश , स्किल एवं स्पीड वर्कआउट की जानकारी दी। सभी ने खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण वेबिनार कराने का प्रस्ताव रखा जिसे राज्य संघ ने शीघ्र अमल में लाने का आश्वासन दिया। राज्य संघ के सचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने सितम्बर के पहले सप्ताह में वेबिनार आयोजित करने की बात कही एवं इसकी तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश कार्यालय प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह को दिया। सभी जिला सचिवों को लॉक डाउन खत्म होने पर सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन कराने की बात कही।