मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव के समीप एक पखवाड़े से सड़क किनारे बीमार पड़े अंधे बंदर को आखिरकार सहारा मिल ही गया। इससे पहले राहगीरों द्वारा फल फूल पानी आदि देकर उसकी प्राण रक्षा की जाती रही हैं। रविवार को उसी रास्ते नचाप जा रहे सारण एमलसी।निकाय। पद के संभावित प्रत्यासी सुधांशू रंजन की नजर उस बीमार बंदर पर पड़ी। उन्होंने तत्काल बीमार बंदर को बिस्किट खिलाया तथा पानी पिलाया। बन्दर की दयनीय हालत देखकर उन्होंने सारण बन विभाग के रेंजर अजित सिंह से बीमार बन्दर को बचाने की गुहार लगाई। बाद में रेंजर सिंह के निर्देश पर विभाग की टीम बीमार बन्दर को उठा कर पटना ले गई।