सेमरहिया गांव में सन्नाटा

मढ़ौरा/सारण: नोवल कोरोना के संक्रमण से बचने को लेकर प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार के जनता कर्फ्यू  के समर्थन में लोगों ने स्वतः अपने घर में खुद को बंद रखे. प्रखंड के सभी बाजारो व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आवाजाही भी पूरी तरह से ठप रही. बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना पर लगाम लगाने के लिए जनता से एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू लगाने के लिए अपील की थी . प्रधानमंत्री की अपील को अमलीजामा पहनाते हुए रविवार को लोगो ने मोदी का स्वागत करते हुए आज सभी संस्थानों को को बंद रखा. वहीं मोबाइल से ही अपने मित्र व संबंधी तथा अन्य जरूरतमंद लोगों से बात कर एक दूसरे का हाल जाना. जनता कर्फ्यू के दौरान घर में लोग अपने परिवार के साथ समय बिताया तथा टीवी पर चिपके रहे.