
मांझी। बुधवार की सुबह मांझी चट्टी पर कोरोना वीर हॉकरों के बीच मरहा के मुखिया परमहंस साह गोंड तथा भाजपा नेता बदरे मुनीर खान ने गमछा तथा मास्क आदि से सम्मानित किया। इस अवसर पर नेताद्वय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे को दरकिनार कर अपनी जान जोखिम में डालकर घर घर अखबार की प्रतियां पहुंचाने वाले सच्चे कर्म वीर हैं। मांझी के डेढ़ दर्जन हॉकर सच्चे समाज सेवक की भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान सुभाष सिंह गायक दिवाकर सिंह नीरज सिंह के अलावा मांझी के पत्रकार गण आदि अनेक लोग मौजूद थे।




Recent Comments