
मांझी(सारण)। मेधा और परिश्रम के साथ किस्मत का भी साथ मिल जाय तो दुनिया में सबकुछ सम्भव है। मांझी के एक होनहार नौजवान ने इस उक्ति को अक्षरशः चरितार्थ किया है। मांझी के सुघर छपरा निवासी तथा स्वतंत्रता सेनानी स्व गोपाल दास के पौत्र एवम नियोजित शिक्षक तरुण त्रिवेदी के जयेष्ठ पुत्र मुकुंद माधव त्रिवेदी ने गुरुवार को जारी परीक्षा परिणाम के आधार पर असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के पद के लिए बाजी मारी है। मुकुंद पान की दुकान चलाकर न सिर्फ परीक्षा की तैयारी कर रहा था बल्कि अपने माता पिता को भी आर्थिक सहयोग कर रहा था। दोस्तों के माध्यम से परीक्षा परिणाम की जानकारी भी पान दुकान पर ही मिली। मुकुंद छपरा स्थित प्रेरणा कैरियर प्वाइंट के माध्यम से तैयारी कर रहा था।




Recent Comments