सारण :ठंड बढ़ने से समाजिक कार्यकर्ताओं ने अलाव की व्यवस्था में लगे 
मशरक (सारण) ; 
कोहरे के कारण आमजनो की रफ्तार थम सी गई हैं ।तीन दिनों से लगातार पड़ रही ठंड के कारण आम लोगो का जिना दुसवार हो गया है ।कोहरे के कारण बाहर आने जाने वाले लोगों की रफ्तार रुक सी गई है ।आये दिन लगातार दुर्घटनाएं हो रही है ।घर से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे है ।सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चे व बुढ़ो को हो रही हैं ।साथ ही ट्रेनों की रफ्तारो पर भी ठंड ने ब्रेक लगा दिया है ।लम्बीं दूरी की सभी रेलगाड़ियां अपने नियत समय से घंटों बिलंब से चल रही है ।जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।घंटो यात्रियों को स्टेशन व प्लेटफार्म पर बैठकर या इधरउधर घूमकर बिताना पड़ रहा है ।मशरक स्टेशन और खुली जगह पर चलीं गई है जिस कारण पछुआ हवा की कड़ाके की इस ठंड मे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है ।रेल विभाग ने अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं किया है ।
             मौसम विभाग की माने तो आनेवाले दिनों मे ठंड और भी बढ़ने की आशंका जाहिर किया है ।ठंड को देखते हुए राजद नेता धनुप्रताप सिहं ,रोहित सिंह, संजीव कुमार सिंह ने अपने स्तर से चौक -चौराहों पर व रेलवे या बस स्टैंड बहरौली बाजार पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के लिये प्रशासन से मांग किया ।