कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की आयोजित बैठक में हुयीं समीक्षा

उदाकिशनगंज(मधेपुरा) : नव पदस्थापित जिला कृषि पदाधिकारी राजन बालन के नेतृत्व में उदकिशनगंज क्षेत्र के सभी संबंधित किसी कर्मी, किसान सलाहकार का विशेष बैठक आयोजित किया गया . जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में चल रही योजनाओं का समीक्षा की गयी। बालन ने कहा कि मेरा प्रथम उद्देश्य है कि कृषि के क्षेत्र में मधेपुरा बिहार में प्रथम स्थान पर हो, साथ ही विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं का सत प्रतिशत लाभ किसान बंधुओं को मिल सकें। उसके लिए सभी कर्मी टीम भावनाओं के साथ रहकर काम करेंगे ।बताते चलें कि श्री बालन पूर्व में सुपौल एवं मधेपुरा का प्रभारी परियोजना निदेशक(आत्मा) रह चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में मशरूम बाबा की ख्याति प्राप्त की है ।किसानों के जुबान पर बर्मी बाबा, मशरूम बाबा के नाम से राजन बालन को कृषक बंधु बखूबी जानते हैं।
वही जिला किसान सलाहकार संघ मधेपुरा के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी राजन बालन को बुके व माला पहना व पहनाकर स्वगत किया गया।