मांझीसारण)। रविवार की देर शाम मांझी थाना क्षेत्र के रघुनाथ गिरी के मठिया में कुतिया के बच्चे पर कब्जा जमाने को लेकर हुए विवाद में दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में एक ब्यक्ति की मौत तथा एक ब्यक्ति के गम्भीर रूप से जख्मी होने की खबर है। मृतक का नाम मदन गिरी 50 वर्ष बताया जाता है जबकि हरि गिरी 60 वर्ष को चिंताजनक स्थिति में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे व रड का प्रयोग कर रहे थे जिसमें अन्य कई घायल हो गए। एक पक्ष के घायलों में उक्त दो के अलावा पवन गिरी सुजीत गिरी नितेश गिरी सरिता कुमारी तथा अनिता कुमारी जबकि दूसरे पक्ष के सुशीला देवी मीना देवी शामिल हैं। मांझी पीएचसी में इलाज के दौरान घायल वकील गिरी अरविंद गिरी तथा राजकुमार गिरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।