
सभी विद्यालयों में एमडीएम का सांचालन सुनिश्चित करें : डीएम
छपरा: सोमवार को समाहरणालय कक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ किये गए समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन ने सभी विद्यालयों में एमडीएम का सांचालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।कहा गया कि किसी भी परिस्थिति में एमडीएम बंद नहीं होना चाहिए।

बैठक के दौरान 2261 विद्यालयों में चल रहे एमडीएम योजना में खाद्यान्न को लेकर 145 विद्यालयों में योजना के सांचालन बंद पर शीघ्र सांचालन शुरू करने के लिए कहा गया।वहीं 27 रसोइयों के मरणोपरांत उनके परिजनों को अनुग्रह राशि शीघ्र भुगतान करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।जबकि176 विद्यालयों में चल रहे उन्नयन कार्यक्रम वाले स्कूलों में रात्रि प्रहरी की बहाल किया जाना है।बैठक में उपस्थित शिक्षा विभाग के कर्मियों को छात्रवृत्ति और साइकिल योजना के लाभार्थियों की सूची 15 नवंबर तक हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा गया।इस मौके पर जिलाधिकारी ,प्रशिक्षु आईएस वैभव श्रीवास्तव, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, डीपीओ अमरेंद्र गौर सहित कई बीआरपी उपस्थित थे।




Recent Comments