
किसानों के लिए काम कर रही केंद्र व राज्य की NDA सरकारें : ब्यास सिंह
🎀🎀🎀
🌎NDA नेता व युवा समाजसेवी कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने रविवार को दरौंदा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसनपुरा प्रखंड के ग्राम तेलकथू ,टरीला,रफीपुर सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर के आम जनता से संवाद स्थापित किया और आगामी दिन होने वाले दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए जनता – जनार्दन का आर्शीवाद लिया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि दरौंदा के साथ मेरा परिवारिक रिश्ता है । मैं इस क्षेत्र का सेवक होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का संदेशवाहक भी हूँ ।
श्री सिंह ने कहा कि हमारी केंद्र व राज्य सरकार किसानों के विकास के लिए काम कर रही है। जिसका लाभ अब किसानों को मिलने लगा है। ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए सरकार अब सभी पंचायतों में बैंक शाखा खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पंचायतों में बैंक शाखा खुलने से गरीब, पिछड़े, मजदूर, किसान अपनी गाढ़ी, कमाई का संचित रुपया जमा कर सकेंगे। केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव कस्बे में शौचालय योजना चलाकर गांव को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ हमारे घर की बहू-बेटियों को सुरक्षित करने का काम किया। वही हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हर घर को नल से जल पहुंचाने की योजना से जल्द ही सबको स्वच्छ पानी पीने के घर – घर उपलब्ध होने लगेगा ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाखों परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। केंद्र व राज्य सरकार राज्य की चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है।
रविवार को आयोजित जनसम्पर्क यात्रा में BDC सदस्य संतोष सिंह , नागेन्द्र यादव, राजेश यादव,बुलेट पटेल,उमेश्वर गुप्ता, गुड्डू ओझा, अवधेश यादव, मुराद अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थें ।




Recent Comments