परसा(सारण)-प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लालापुर में कार्यरत शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी का रविवार की रात में मौत हो गया।मृतक शिक्षक थाना क्षेत्र के लालापुर गाँव निवासी स्व शिव कुमार तिवारी का पुत्र बताया जाता है।शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही प्रखंड के सभी शिक्षक में शोक की लहर दौड़ गया।मौत की सूचना पर सभी विद्यालय में शोक सभा का आयोजन कर विद्यालय का पठन पाठन स्थगित कर दिया गया।