परवेज अख्तर /सिवान
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के सहुली गांव में 24 जनवरी से शुरू होने वाले नर्मदा बाबू क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के आयोजनकर्ताओं की बैठक रविवार को रफीपुर गांव में हुई। बैठक में बताया गया कि इस टीम में बिहार एवं यूपी के कुल आठ टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव व एमएलसी टुन्ना पांडेय आदि होंगे। आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी टुर्नामेंट में देवरिया, कुशीनगर, गोपालगंज, पटना, गोरखपुर, बेतिया, सिवान आदि की टीम शामिल होगी। मुख्य संचालक मनीष सिन्हा ने बताया कि इससे युवाओं कोखेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।




Recent Comments