पुलिस ने दियरा इलाके मे जुए के अड्डे पर की छापेमारी , एक बाइक जप्त , सभी जुआरी फरार

#दिग्विजय सिंह/डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के दियरा इलाके के कोटवापट्टी सबलपुर गाँव मे पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर एक बाइक , ताश के पत्ते एवं 130 रुपए नगद बरामद किया है ।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि गुप्त सुचना पर एएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व मे दियरा इलाके के कोटवापट्टी सबलपुर गाँव मे छापेमारी की गयी जिसमे मौके से एक बाइक , ताश का पत्ता एवं 130 रुपए नगद बरामद किया गया है वही पुलिस को देख सभी जुआरी फरार हो गए ।
इस मामले मे पुलिस ने दियरा क्षेत्र के ही सुरतपुर गाँव के तीन लोगों की पहचान की है जो जुआ का संचालन करवाते है और अपराधी प्रवृत्ति के है । सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है