एकमा पीएसएस के जेई ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाददाता, एकमा
एकमा पावर सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर गौतम कुमार ने एकमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें एक युवक को नामजद करते हुवे पांच अन्य को भी आरोपी बनाया गया है।

      जेई गौतम कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि एकमा पावर सब स्टेशन में मंगलवार को मुबारकपुर गांव के कुछ युवक पहुँचे और उन लोगो ने पीएसएस में तोड़ फोड़ किया व ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ मारपीट की साथ ही उन लड़कों ने ग्रीड में तालाबन्दी कर जान से मारने की धमकी दी।
     जेई ने बताया कि तोड़ फोड़ के कारण 50 हजार मूल्य के सम्पति का नुकसान हुआ है जबकि ग्रीड में तालाबंदी के कारण  तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही जिस कारण नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
        पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।