
मढ़ौरा(सारण) ।प्रखंड के अंवारी स्थित कस्तूरब गांधी आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा से आगंतुक अतिथियों को खूब प्रभावित किया । बच्चों ने नृत्य, गायन, और स्पीच से पढ़ाई के अतिरिक्त अपनी अन्य गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया कि उनमें प्रतिभा है । उन्हे भी अवसर मिलता रहा तो वे सभी आगे तक अपनी पहचान बना सकते है । बच्चों के कार्यक्रम में मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार और जिप के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान सदस्य मीना अरुण भी पहुंची । एसडीओ ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए खूद स्टेज पर आकर एक गाने को गाया और कहा कि सभी में कुछ न कुछ प्रतिभा होती है । बस उन्हे अवसर देने की जरुरत है । जिला परिषद सदस्य मीना अरुण ने बच्चों को आगे भी इस तरह का अवसर उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया । वार्डेन रीना सिंह की भूमिका की भी सराहना की । कार्यक्रम का संचालन आस्था रानी ने किया ।




Recent Comments