
कलश यात्रा के साथ हीं मथुराधाम घाट पर अखण्ड अष्टयाम शुरू
पानापुर (सारण)गंडक नदी के किनारे प्रखंड के कोंध गांव स्थित मथुरधाम घाट पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम सोमवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ ।कलशयात्रा में शामिल होने के लिए कोंध ,रामपुररुद्र आदि गांवों के सैकड़ो श्रद्धालु सुबह में ही मथुरधाम घाट पहुँच गए थे ।रंग -बिरंगे परिधानों में सजे सैकड़ो श्रद्धालु माथे पर कलश लिए नदी की रेतीले मार्गो को पार करते हुए नदी किनारे पहुँचे ।जहां आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गयी।इस दौरान भक्तिमय जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था।कलशयात्रा में कोंध पंचायत की मुखिया रूबी देवी , पूर्व प्रमुख नीलम देवी , पूर्व मुखिया अजीत सिंह ,संतोष सिंह ,मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह ,प्रदीप कुमार ,आलोक सिंह ,रमेश मिश्र ,ठाकुर बबलू सिंह ,बलराम साह , राजन सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।




Recent Comments