दैनिक खोज खबर, छपरा(13फ़रवरी)। “भारतमाला प्रोजेक्ट” के तहत पथ निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण से संबंधित कार्य को लेकर दरियापुर प्रखंड अंतर्गत मगरपाल सहित विभिन्न पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया । मंगलबार को
जिलाधिकारी सारण अमन समीर द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, उप समाहर्त्ता भूमि सुधार सोनपुर, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ भूमि अधिग्रहण से संबंधित कार्य को लेकर दरियापुर प्रखंड अंतर्गत मगरपाल सहित विभिन्न पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा भुगतान की कार्रवाई पूर्ण करते हुए पथ निर्माण का कार्य अविलंब प्रारंभ करने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मालूम हो कि भारतमाला परियोजना के तहत सारण और वैशाली में भू अर्जन अधिकारी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पुरी की जानी हैं। इस पूरे हाईवे का कुल 16 किमी भाग सारण जिले में पड़ रहा है जबकि करीब 19 किमी का भाग वैशाली में पड़ रहा है।
यहां होगा जमीन का अधिग्रहण :
सोनपुर में गोविंदचक, बाकरपुर, चितरसेनपुर तथा दरियापुर अंचल में मखदुमपुर, खुशहालपुर, मनगरपाल मुर्तुजा, मनगरपाल नूरां, शिकारपुर और गानपुर गांव में भूमि का अधिग्रहण किया जाना हैं। अगर वैशाली की बात करें तो यहां लालगंज अंचल के जलालपुर, जलालपुर गोपी मिल्की, केशोपुर, खानजहां चक और ताजपुर में भूमि का अधिग्रहण किया जाना हैं।