जमीनी विवाद में हुई मारपीट , रिटायर्ड दारोगा की मौत
बनियापुर(सारण)।जमीनी विवाद को लेकर हुई आपसी मारपीट में रिटायर्ड दारोगा की मौत हो गई।घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव का है।मृतक के पुत्र रामनिवास कुमार सिंह के फर्दबयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में अपने ही पट्टीदार नंद कुमार सिंह,जितेश कुमार सिंह,नितेश कुमार सिंह,गिरजा कुंवर,आलोक कुमार,श्री निवास सिंह,अहिल्या देवी,आशा देवी,रोशनी कुमारी सहित नौ लोगो को नामजद कर पीड़ित ने बताया है की गत मंगलवार की रात्रि 9 बजे मैं अपने घर के बगल के दालान स्थित जमीन को देखने गया था।जहाँ मेरे जमीन पर पट्टीदारों द्वारा मिट्टी गिराकर बराबर कर दिया गया था।इसके बाद जब मैं मिट्टी गिराने से मना किया तो सभी नामजद गाली-गलौज करने लगे।जिसका बिरोध करने पर एक राय होकर अपने-अपने हाथ मे लिये लाठी-डंडे से मुझे मारने लगे।मुझे बचाने के लिये मेरे पिताजी रामअयोध्या सिंह आये तो श्री निवास सिंह और नंद कुमार सिंह ने गाली देते हुए एक स्वर में बोला कि मारो साले को यही सब करा रहा है।जिसपर आलोक कुमार सिंह और जितेश कुमार सिंह मेरे पिताजी को पटककर उनके छाती पर लाठी-डंडे और हथियार से मारने लगे।जिससे पिताजी बुरी तरह से जख्मी हो गए।हल्ला-गुल्ला पर आसपास के लोग जुटे और पिताजी को इलाज के लिये छपरा लेकर जा रहे थे।तभी रास्ते मे ही इनकी मृत्यु हो गई।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है की मारपीट के क्रम में आलोक कुमार और नितेश कुमार ने मेरे गले से सोने का चेन खिंच लिया और मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।साथ ही नामजदों ने मुझे एवं परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या करने की भी धमकी दे डाली।बताया जाता है की मृतक रामअयोध्या सिंह वर्ष 2004 में दारोगा से रिटायर्ड होने के बाद घर पर ही रह रहे थे।वही काफी दिनों से पट्टीदारों के साथ जमीन संबंधी विवाद चल रहा था।इधर मामले की सूचना पर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।जबकि कुछ लोगो का यह भी कहना था की बीमारी की वजह से मौत हुई।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर घटना से जुड़ी तमाम बिन्दुओ पर पैनी नजर रखते हुए मामले का अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है।कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की भी बात बताई जा रही है।