एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार

#परवेज अख्तर/सिवान,
बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी दरोगा प्रसाद ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कोआवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 जून को थाना में शेखपुरा गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद के खिलाफ आवेदन दिया था इसमें कहा गया है कि मुख्य सड़क पर आवेदक की जमीन खाता नंबर 36 सर्वे नंबर 99 रकबा 5 धुर 10 धुरकी को लिखने का दबाव बनाया गया और इन्कार करने पर हत्या कर उक्त जमीन हड़प लेने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन पर जांच चल रही है।
———–