आरोपित एसआई की तस्वीर

एसआई द्वारा पत्रकार के समाचार संकलन के समय दुर्व्यवहार करना पड़ा महंगा, सारण एसपी ने किया सस्पेंड

छपरा : शुक्रवार को सदर अस्पताल में समाचार संकलन कर रहे NEWS 18 के संवाददाता के साथ एक एसआई ने दुर्व्यवहार कर दिया। जिसकों लेकर पत्रकारों का समूह एसपी हर किशोर राय से मिला और वस्तु स्थिति से अवगत कराया।वहीं मामलें की गंभीरता को भांप एसपी द्वारा त्वरित कारवाई करते हुये डीएसपी से मामलें की प्रारम्भिक जांच करा कर आरोपित एसआई कों सस्पेंड करने का आदेश दे दिया गया।मालूम हो की टाउन थाना क्षेत्र कें एक एसआई द्वारा एक मामले कों लेकर आरोपित का इलाज कें लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां पर NEWS 18 के संवाददाता संतोष गुप्ता ने पहुंच समाचार संकलन किया जा रहा था। ये देख एसआई ने समाचार संकलन कर संवाददाता के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया गया और मोबाइल छीन ली।

उक्त खबर मिलते ही छपरा मुख्यालय कें पत्रकारों का समूह अस्पताल पहुंच बिरोध जताया और भगवानबाजार थाना में आरोपित एसआई के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत की गयी। उसके बाद पत्रकारों का समूह सारण एसपी हर किशोर राय से मिला।जिसके बाद सारण एसपी श्री राय ने डीएसपी से मामलें की जांच करा एसआई कों सस्पेंड करने क़ा आदेश दिया।आरोपित एसआई राजीव कुमार रंजन बताया जा रहा हैं।इस मौक़े पार पत्रकार संगठन ऐनयूजेआई कें जिलाध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह, महासचिव राकेश कुमार सिंह,सचिव डी.एस. तोमर और सारण जिला पत्रकार संघ कें अध्यक्ष विद्याभूषण श्रीवास्तव , महासचिव , जाकिर अली , डब्ल्यूजेआई के महासचिव अमित रंजन, सचिव सुरभित दत्त, संयुक्त सचिव गणपत आर्यन समेत एक दर्जन से अधिक पत्रकार उपस्थित थे।