एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने पौधारोपण कार्य कर स्वच्छ वातावरण का दिया संदेश

सारण:-NSUI के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह और उनके टीम के द्वारा पौधरोपण किया गया।रजनीश सिंह ने कहा कि स्वच्छता और स्वस्थ रहने के लिए सुद्ध हवा की जरूरत है।और जिस तरह से प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ रही है उसको कम करने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।और कम से कम सभी लोगों को प्रतिदिन नही लेकिन महीना में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह के साथ मनीष सिंह,रोहित सिंह,सनी,विशाल ,आदर्श, रौशन आदि मौजूद रहे।