
डोरीगंज-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के मुसेपुर गाँव स्थित शिव मन्दिर के प्रांगण मे भगवान गणेश जी की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गंगा मे जलभरी की गयी ।
इस जलभरी यात्रा मे सैकरों की संख्या मे नर नारी श्रधालुओं ने बैंड बाजे एवं हाथी घोड़े के साथ पद यात्रा कर मन्दिर परिसर से डाकबंगला होते हुए डुमरी , निहाला टोला गाँव होते हुए गंगा , सरयुग एवं सोन नदी के संगम तट पर आचार्य संतोष तिवारी , संजय कुमार तिवारी एवं रंजन कुमार तिवारी के वैदिक मंत्रोचारण के बीच श्रधालुओं ने जलभरी की ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अमरनाथ राय , रामानुग्रह सिंह , गजेन्द्र सिंह , रविन्द्र सिंह , पिंटु कुमार , राजेश साह तेली , शंकरदयाल सिंह , रामनिवास सिंह , चन्देश्वर सिंह , कमलेश्वर पाण्डेय , संतोष सिंह , दहारी राय , पवन सिंह , विनय सिंह सहित उनके गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
समिति के सदस्यों ने बताया कि 26 अप्रैल को जलभरी के बाद 27 को मुर्ति का नगर भ्रमण , 28 को अन्नाधिवास , जलाधिवास , फलाधिवास एवं 29 अप्रैल को अखण्ड अष्टयाम एवं 30 अप्रैल को पुर्णाहुति पर भंडारा एवं रात्रि मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।




Recent Comments