दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बैरिया थाना क्षेत्र के बथना पंचायत अंतर्गत फत्तू छापर गांव से 4 वर्ष का बच्चा का अपहरण होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता तबारक मियां बैरिया थाना में आवेदन देकर बताया है कि विगत 11 नवंबर को गांव के जलेखा खातून मेरा लड़का तौफीक आलम को खेलाने के दौरान चौक की तरफ ले गई और वापस लेकर नहीं आई जहां से मेरा बच्चा गायब हो गया। जिसको लेकर तबारक मियां द्वारा जलेखा से पूछे जाने पर मारपीट करने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में बैरिया थाना अध्यक्ष रंजीत पासवान ने बताया कि मामले के बारे में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा बच्चे के लिए खोजबीन जारी है।




Recent Comments