एटीएम कार्ड बदल छात्रा के खाते से उच्चके ने उड़ाये 13 हजार पांच सौ रुपए एटीएम कार्ड बदल छात्रा के खाते से उच्चके ने उड़ाये 13 हजार पांच सौ रुपए
अमनौर /सारण
अमनौर चौक स्थित नम्बर वन एटीएम से रुपये निकालने गई छात्रा से उच्चके ने एटीएम कार्ड बदल 13500 रुपये उड़ाया. घटना बुधवार की बतायी गयी है. जहां मढौरा थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी प्रभात कुमार सिंह की की पुत्री व इंटर की छात्रा खुश्बु कुमारी अपने एसबीआई खाते का एटीएम से रुपये निकालने उक्त एटीएम में गई थी. एटीएम मशीन में कार्ड लगाकर पिन डाल रही थी कि मौके पर मौजूद एक उच्चके ने देख लिया और कहा कि दिजिये हम निकाल देते हैं. और एक झटके में उक्त एटीएम को बदल दुसरा एटीएम थमा दिया. कहा कि रुपये नहीं निकल रहे हैं. छात्रा निराश हो कर वहां से निकल गई. जब कुछ ही घंटों के बाद मोबाइल पर खाते से छः बार में 13 हजार पांच सौ रुपए निकलने का मैसेज आया तो होश उड़ गए. अगले सुबह गुरुवार को जब एसबीआई की शाखा में पहुंच खाता की जानकारी बैंक कर्मी से ली तो पता चला कि मढौरा के एटीएम से उक्त राशि का निकासी हो चुका है. जिसके बाद रोने लगी. बताया कि उक्त राशि मैट्रिक में पास होने के बाद सरकार द्वारा दस हजार रुपये मिला था बाकी रुपये भी ड्रेस के लिए सरकार ही भेजा था.




Recent Comments