“एक सुखद यात्रा : सारण” सारण के ऐतिहासिक धरोहर को समेटती एक डॉक्यूमेंट्री, 18 अगस्त को होगी रिलीज
विनीत कुमार, छपरा
“एक सुखद यात्रा : सारण” 18 अगस्त को रिलीज होगी। 18 अगस्त को छपरा की धरती से इसे रिलीज किया जाएगा। सारण के धरोहर व इसके सांस्कृतिक महत्व पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री सारण वासियो को तो जरूर ही भायेगी। सोशल मीडिया के साथ साथ यू ट्यूब पर भी इस डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इसे देखकर न सिर्फ सराह रहे है बल्कि जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
एक सुखद यात्रा : सारण पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले जानेमाने कलाकार व टीवी अभिनेता राव रणविजय ने इस डॉक्यूमेंट्री को न सिर्फ बहुत बेहतर ढंग से बनाया है बल्कि इसे बेहद संजीदगी के साथ बिहार समेत पूरे सारणवासियो के लिए पेश किया है।
इस डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर की शुरुआत में ही अपने रसूलपुर एकमा के जाने माने लोकगायक रामेश्वर गोप की आवाज है। अरे वही रामेश्वर गोप, मास्टर साहेब। गोप की आवाज और उनकी तान आपको जरूर अपने ओर खिंचेगी।
फिर चिरांद की धरती, गंगा मैया, घाट पर खड़े नाव के साथ मुखातिब होते है राव रणविजय।
इस ट्रेलर में रिवीलगंज के महर्षि गौतम ऋषि के ऐतिहासिक महत्व की चर्चा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की चर्चा है।
वरिष्ठ पत्रकार व प्रोफेसर डॉ लालबाबू सर सारण के बारे में बताते दिख रहे हैं।
आदरणीय जय प्रकाश नारायण की चर्चा के बिना सारण अधूरा है। सो उनकी भी चर्चा है। जेपी की प्रतिमा के आगे राव रणविजय माथा टेकते दिख रहे हैं।
आगे एकमा परसागढ़ के राहुल सांकृत्यायन की चर्चा है। जिनके बारे में जानेमाने प्रोफेसर व समाजसेवी प्रो राजगृह सिंह बता रहे।
इस डॉक्यूमेंट्री में सारण के गंगा जमुनी तहजीब की भी चर्चा है और फिर अंत मे रामेश्वर गोप एक बार फिर टानते हैं।

ये तो रही इस डॉक्यूमेंट्री व उसके ट्रेलर की बात। इसके रिलीज होने का बहुत बेसब्री से इंतजार सबको है ताकि आप व हम भी जान सके कि आखिर इसमे किन किन जगहों को और किस तरह फिल्माया गया है।
निश्चित रुप से सारण के लोगो के लिए 18 अगस्त एक ऐतिहासिक दिन होगा जब “एक सुखद यात्रा : सारण” सारणवासियो के बीच होगी। जिले के कई छुवे अनछुवे पहलुओं से जिले के लोग रूबरू होंगे। सारण को काफी नजदीक से जानने समझने व देखने का मौका मिलेगा।

“एक सुखद यात्रा : सारण” बनाने के लिए राव रणविजय, इंस्पिरेशन क्लासेज के नीरज कुमार व रणविजय की पुरी टीम ने खासी मेहनत करी है।
इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार हर सारणवासी कर रहा है।