सारण :एजीएस स्टडी प्वाइंट द्वारा आयोजित मैट्रिक एचीवमेंट सर्वे टेस्ट परीक्षा के डेढ़ दर्जन सफल
मशरक (सारण)
मशरक के सीमावर्ती डुमरी छपिया पंचायत भवन के पास एजीएस स्टडी प्वाइंट द्वारा आयोजित मैट्रिक एचीवमेंट सर्वे टेस्ट परीक्षा के डेढ़ दर्जन सफल
 छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता में मशरक , तरैया , पानापुर एव इसुआपुर के डेढ़ सौ से अधिक स्कूली छात्रो ने हिस्सा लिया । जिसमे निखिल कुमार , प्रीति कुमारी , शोभा कुमारी , प्रिंस कुमार ,निक्की कुमारी , चुन्नू कुमार , गौरव कुमार , तान्या तनवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेहतर अंक प्राप्त किया । सफल प्रतिभागियों को डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित समारोह के दौरान सम्मानित किया गया   उक्त मौके पर छात्र छात्राओ को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्र अ संजय कुमार सिंह एव डीएवी के प्राचार्य रितेश सिंह ने कहा कि शिक्षा में प्रतिस्पर्धा एव प्रतियोगिता का अवसर ही बच्चों को सफल बनाने में सहायक हो सकता है । बोर्ड परीक्षा के पूर्व इस तरह के जॉच परीक्षा से छात्रो को  तैयारी करने में सहूलियत होगी । कार्यक्रम को संचालित करने वाले उमेश प्रसाद , राहुल सिंह एव मदन गुप्ता ने सभी को पुरस्कृत किया । इस मौके पर हरेन्द्र प्रसाद , आस्था पटेल , रिंकी , पिंकी सहित अन्य थे