अनियमित विद्युत आपूर्ति व एकमा जेई के गैर जिम्मेदार रवैये के कारण पीएसएस में हुआ तोड़फोड़
दैनिक खोज खबर, डेस्क
बुधवार की रात्रि एकमा पॉवर सब स्टेशन में हुवे तोड़फोड़ का कारण पावर सब स्टेशन से अनियमित विद्युत आपूर्ति के साथ साथ एकमा के जेई गौतम कुमार का गैर जिम्मेदार रवैया भी है।
भले ही लोग इस बारे में खुले जुबान से कुछ नही कह रहे मगर बुधवार की देर रात्रि जब लोग पावर सब स्टेशन में घुसे तो वो जेई को ही ढूंढ रहे थे मगर जेई नही मिले।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एकमा जेई छपरा में रहकर ही अपनी ड्यूटी बजा लेते हैं वही उनका फोन न उठाना तो आम बात है। लोग बिजली के करंट से मर जाते है लेकिन जेई साहब का फोन नही उठता।
एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एकमा पावर सब स्टेशन के कर्मियों के साथ बीती रात जो मारपीट हुआ है उसके जिम्मेवार एकमा जेई ही हैं। उक्त व्यक्ति का कहना है कि यहां बिजली कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ताओं का दोहन किया जाता है व उनसे 1000-1500 रुपये अतिरिक्त लिए जाते हैं।

वैसे इस मामले में जेई ने जो प्राथमिकी दर्ज कराया है उसमें इन्होंने कहा है कि लालपुर गांव में एक व्यक्ति बिजली का काम कर रहा था जिसे करंट लग गया जिस कारण आक्रोशित लोगों ने ऐसे तोड़फोड़ व मारपीट किया।