फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
परसा(सारण):नगर थाना कांड संख्या 388/18 मामले में संलिप्त मनीषा देवी के घर थाना क्षेत्र के गौरीगावा गाँव में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव के सहयोग से नगर थाना के महिला एसआई पूनम कुमारी द्वारा इस्तिहार चिपकाया गया।थानाध्यक्ष ने बताया की नगर थाना कांड संख्या 388/18 के मामले में अल्पगृह आवास की संचालिका थाना क्षेत्र के गौरीगवा निवासी विवेक श्रीवास्तव की पत्नी मनीषा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।जो पुलिस की पकड़ से फरार चल रही है।