रसूलपुर(एकमा)-छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा व चैनवा स्टेशन के मध्य महेन्द्रनाथ हाॅल्ट से पूरब बंशी छपरा गाँव के सामने रेलवे ट्रैक से बुधवार को अहले सुबह पुलिस ने अज्ञात ट्रेन से कटे एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है।काले जींस व काले शर्ट पहने उक्त युवक के दोनों पैर कट चुके थे जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी थी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।विदित हो कि घटनास्थल के एक से दो किलोमीटर के दायरे में आए दिन इस प्रकार की दुर्घटनाएँ होती रहती हैं।