
महुआ में अपराधी बेख़ौफ़, खाद व्यबसाई को मारी गोली।
महुआ(वैशाली) : महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर गाड़ा के समीप अज्ञात अपराधियों ने पैसा व बाइक लूट में असफल होने पर खाद व्यबसायी समेत तीन लोगों को गोली मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल व्यक्ति हरपुर बेलबा चौक अपना खाद दुकान को बंद कर अपने घर गाड़ा लौट रहे थे.तभी घात लगाये दर्जनों की संख्या में अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया.मिली जानकारी अनुसार हरपुर बेलबा चौक पर हर शाम की तरह खाद व्यवसायी संजीव सिंह, सतीश सिंह,संतोष सिंह तीनों अपने दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी कुछ दूरी पर घात लागय अपराधियों ने दुकान से ही पीछा कर पैसा व बाइल लूटने की नियत से पीछा किया तीनों व्यवसायी से हाथापाई कर पैसा छीनने की नाकाम कोशिश गयी. विरोध करने पर अपराधियों ने तीनो को गोली मार दी जहां तीनों बुरी तरह घायल हो गया.गोली के अवाज से ग्रमीणों को आते देख अपराधी भाग निकला.उधर गोली कांड से गुस्साय ग्रमीणों ने महुआ-ताजपुर के हरपुर चौक पर यातायात को बाधित कर प्रसासन के विरुद्ध जमकर नारे लगाय.ग्रमीणों का कहना है कि आय दिन महुआ में गोली कांड,मर्डर आम बात हो गयी, एक तरफ अपराधी बेख़ौफ़ है उधर प्रसासन अपने मे मस्त है. घायल व्यक्ति को महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया .जहां डॉक्टर ने घायल की स्थिति नाजुक देख उसे पटना रेफर किया.खबर प्रेषण किये जाने तक घायल व्यक्तियो को स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.




Recent Comments